फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टोल प्लाजा प्रकरण : निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में उबाल

टोल प्लाजा प्रकरण : निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में उबाल

Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा प्रकरण : निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में उबाल
टोल प्लाजा प्रकरण : निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में उबाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रोहाना टोल प्लाजा प्रकरण में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा की जा रही गिरफ्तारी से हिंदू संगठनों में भारी रोष है। हिंदू युवा सेना ने प्रशासन को चेतावनी दी यदि गिरफ्तारियों का सिलसिला नहीं रोका गया तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
रविवार को हिंदू युवा सेना की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विकास चौधरी ने हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए प्रशासन से दर्ज मुकदमों को तुरंत खारिज करने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों और किसानों के घर दबिश या उनकी धरपकड़ की गई तो उग्र आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में गौरव, धर्मेंद्र, सुमित सैनी, राजकुमार, गगन अग्रवाल, सन्नी चौधरी, योगेश, जोगेंद्र आदि रहे। कैलाशपुरम में हिंदूवादी संघर्ष समिति के संरक्षक रामपाल पुंडीर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि टोल प्लाजा प्रकरण में मुजफ्फरनगर पुलिस टोल कर्मियों के इशारे पर काम कर रही है। निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे में हुए भ्रष्टाचार व घोटाले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उनकी इस प्रकार की हरकत से आंदोलन दबने वाला नहीं है। पुंडीर ने कहा कि यह आंदोलन पिछले तीन वर्षों से चल रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी इस प्रकरण को लेकर गंभीर नहीं हैं। लेकिन अब यह आंदोलन जनांदोलन बन चुका है। जनता के साथ होने वाले उत्पीड़न को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता मनोज सिंघल, जनेश्वर सैनी, जगदीश बंसल, अश्वनी जैन, धर्मवीर त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

त्यागी समाज के लोगों को झूठे मामले में जेल भिजवाने पर रोष
देवबंद। शिक्षक नगर में त्यागी मिलन समिति की बैठक में आरोप लगाया कि त्यागी समाज के लोगों को टोल कर्मियों द्वारा झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक अशोक त्यागी ने प्रशासन से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि टोल कंपनी अपनी अनियमितता छिपाने के लिए ऐसा कर रही है। सर्विस रोड और नाले अधूरे पड़े हैं जबकि टोल टैक्स ज्यादा वसूला जा रहा है। अध्यक्ष धर्मपाल त्यागी ने कहा कि दबिश देते समय पुलिस लोगों के घरों में जाकर उनके परिजनों से अभद्र व्यवहार कर रही है। अगर दोबारा से पुलिस ने दबिश देकर लोगों का उत्पीड़न किया तो त्यागी मिलन समिति पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। समिति ने मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र भेजा है। इस मौके पर अनिल त्यागी, निरंकार त्यागी, अरविंद त्यागी, राहुल त्यागी, प्रेमचंद त्यागी, अमरीश त्यागी, संजय त्यागी, वरुण त्यागी, अचिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed