फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टोल प्लाजा प्रकरण में बसपा सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

टोल प्लाजा प्रकरण में बसपा सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

Sun, 09 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा प्रकरण में बसपा सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
देवबंद। सहारनपुर सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने टोल प्लाजा प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर टोल प्लाजा कर्मियों की अभद्रता और देवबंद वासियों को राहत दिलाने की मांग की है। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री ने आगामी 10 जून से मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि सरकार द्वारा पीपी मॉडल निर्मित फ्लाईओवर और स्टेट हाईवे अभी तक शत प्रतिशत बनकर तैयार भी नहीं हुआ है। क्योंकि सर्विस रोड और नालों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। फ्लाईओवर के नीचे सड़क टेढ़ी मेढ़ी बना दी गई जो दुघर्टनाओं का कारण बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे सामाजिक संघटनों के कार्यकर्ताओं के साथ भी टोल कर्मी आए दिन अभद्रता व धमकी देते हैं। सांसद ने मंडलायुक्त एवं डीएम सहारनपुर और मुजफ्फरनगर को भी प्रतिलिपि भेजी है। वहीं, टोल प्लाजा पर हुए विवाद के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा देवबंद क्षेत्र के पांच आंदोलनकारी युवकों को हिरासत में लेने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री रोहन त्यागी ने मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 10 जून को मोर्चा कार्यकर्ता डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। ओर टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा फर्जी लिखाई गई रिपोर्ट में नामजद युवाओं को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed