फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एपको कंपनी की कार्यप्रणाली पर भडक़े व्यापारी

एपको कंपनी की कार्यप्रणाली पर भडक़े व्यापारी

Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
एपको कंपनी की कार्यप्रणाली पर भडक़े व्यापारी
एपको कंपनी की कार्यप्रणाली पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भी हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति का समर्थन किया है। व्यापारियों ने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से की जा रही अत्यधिक वसूली पर रोष प्रकट किया है।

इंडस्ट्रियल इस्टेट में बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल ने टोल प्लाजा पर अत्यधिक वसूली और सड़क निर्माण में एपको कंपनी द्वारा बरती गई लापरवाही की प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब नगर व देहात के कुछ सम्मानित लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो कंपनी ने उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए। कंपनी के इस हिटलरशाही रवैये को व्यापारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। संरक्षक गजराज राणा, नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, अर्जुन सिंघल और वरयाम खान ने प्रशासन से हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमे तुरंत खारिज कराने की मांग की है। अन्यथा नगर के सभी संगठन एकजुट होकर कंपनी के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। विवेक तायल, राकेश सिंघल और विनोद जैन ने कहा कि देवबंद का व्यापारी समाज भी अधिक टोल टैक्स से त्रस्त है। विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, दीपक त्यागी, सुखपाल सिंह, मो. गुफरान, मो. वसीम, कुशल सिंघल आदि ने भी विचार रखे। संचालन अजय गर्ग ने किया। इस मौके पर देवीदयाल शर्मा, अनिल त्यागी, विपिन त्यागी, राजीव शर्मा, शुभम सिंघल, शंकर अरोरा, सादिक अली, मोहम्मद शमशाद, कुणाल गिरधर, आयुष गुप्ता, नीरज जैन, रोबिन जैन, आकाश गर्ग, नीटू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed