{"_id":"5cf16dcebdec2207532a70ab","slug":"15593262047-muzaffarnagar-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्यों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्यों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्यों के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मनोज त्यागी व रामगोपाल प्रथम, भोपाल सिंह द्वितीय तथा रेखा रानी तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक डा. विजय टंडन ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले आचार्यों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अध्यक्ष श्यामलाल, डा. जेपी आर्य, वेदप्रकाश, ब्रिजेश, वीण बंसल आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री बनने पर जताई खुशी
मुजफ्फरनगर। दैनिक रेल यात्री संघ ने सांसद डा. संजीव बालियान के केंद्रीय मंत्री बनने पर खुशी जताई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका मुजफ्फरनगर आने पर स्वागत किया जाएगा। सांसद डा. संजीव बालियान ने पूर्व में भी रेलवे में अनेक कार्य कराए हैं और आगे भी विकास के अनेक कार्य कराएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष घनश्याम भगत, दीपक गुप्ता, विनोद कुमार, राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
भैंसाना चीनी मिल पर किसानों का धरना, प्रदर्शन आज
मुजफ्फरनगर। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शनिवार यानि आज सुबह दस बजे भैंसाना चीनी मिल पर आंदोलन जनकल्याण के बैनर तले क्षेत्र के किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। संगठन के संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि भैंसाना मिल मालिक बकाया गन्ना भुगतान न देकर किसानों को उत्पीड़न कर रहे है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। अपने भुगतान की मांग को लेकर किसान मिल पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने इस संबंध में चीनी के अध्यासी का पत्र भेज कर कहा कि किसानों के धरने प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की समस्या या कानून व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो उसकी जिम्मेदारी मिल प्रशासन की होगी।