फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवा ही समाज व देश का भविष्य हैं-मौलाना फरहान

युवा ही समाज व देश का भविष्य हैं-मौलाना फरहान

Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
युवा ही समाज व देश का भविष्य हैं-मौलाना फरहान
‘युवा ही समाज व देश का भविष्य’
विज्ञापन

खतौली। अलविदा जुमे की नमाज से पूर्व मौलाना फरहान कासमी ने कहा कि युवा समाज और देश का भविष्य हैं। जिस समाज का युवा बिगड़ जाए तो वह समाज गर्त की ओर चला जाता है। जामा मस्जिद शेखुपुरा के पेश इमाम मौलाना फरहान कासमी ने माह रमजान की बरकतों तथा तरावीह में सुने जाने वाले कुरान के बारे में बताया कि कुरान सुनने वाले को अल्लाह हर शब्द पर दस नेकी अता फरमाता है। उन्होंने कहा कि दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी जरूरी है। आज के युग में युवा पश्चिमी सभ्यता की ओर जा रहा है। वह अपने संस्कार भूलता जा रहा है। हमें जरूरत है कि युवाओं को इस नरकीय संस्कृति से निकालकर समाज और देश की संस्कृति से जोड़े तभी समाज और देश खुशहाल रह सकता है। जिस कौम के युवा अपनी संस्कृति और सभ्यता भूल जाते हैं। वह कौम गर्त की ओर चली जाती है। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज के बाद रोजेदारों ने कौम और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं की। मरकजी मस्जिद अकबर खां में मुफ्ती उस्मान ने जुमे की नमाज अदा कराई। नगर पालिका की ओर से मस्जिदों के आसपास सफाई करा कर चूने का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed