फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई

Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
विज्ञापन

पुरकाजी। पुरकाजी के गांव भोजाहेड़ी में धनगर समाज के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर धनगर वंशीय राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 294 वीं जयंती मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों का समाधान कराने में सहयोग करने व समाज के लोगों में फैली कुरूतियों को दूर करने की अपील की गई। धनगर समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने कहा कि हम लोगों को मेहनत कर अपने समाज को मजबूत करने की जरूरत है। इस दौरान चंद्रपाल, अनिल, ब्रजपाल, मोंटी, हरपाल, अनुराग, मनीष, मनोज, रवि, अनिल, सचिन, सुमित, हिमांशु, परीक्षित आदि सहित गांव गोधना, झबरपुर, खाईखेड़ी, रंडावली, बसेड़ा, पुरकाजी आदि के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजपाल धनगर व संचालन श्रीपाल सिंह धनगर ने किया।



अलविदा जुमे पर की नमाज अदा
पुरकाजी। कस्बे में रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने कोम व देश की तरक्की के लिए दुआ की। इस मौके पर मुफ़्ती तनमिक अहमद ने कहा कि रमजान माह में किया गया अच्छा कार्य कभी खाली नहीं जाता। अल्लाह उसका कई गुना फल देता है। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों का त्यौहार है इसलिए हमें रमजान माह में गरीबों व मजलूम लोगों को ज्यादा से ज्यादा खैरात व सदका करना चाहिए। ताकि वह लोग भी खुशियों में शामिल हो सकें। उन्होंने बुराई के रास्ते को छोड़कर नेक रास्तों पर चलने की अपील की। बताया कि ईद के दिन रोजा नहीं रखना चाहिए। ईद के दिन रोजा रखना हराम है। उन्होंने बताया ईदगाह कमेटी की मीटिंग कमेटी अध्यक्ष सलमान सईद के आवास पर हुई थी। जिसमें ईदगाह पर नमाज अदा करने का समय सुबह 8 बजे तय किया गया है। इसके अलावा दरबार वाली मस्जिद में 7.30 बजे, बाजार वाली मस्जिद में 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा। कस्बे में मरकज वाली जामा मस्जिद, मोहल्ला हलवाईयांन, झोझगान, बस स्टैंड, लक्सर बस स्टैंड, खेड़ा दरवाजा आदि के अलावा देहात क्षेत्र में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed