फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी गई। रालोद कार्यालय पर हवन किया गया तो नगर विधायक व अन्य भाजपाइयों ने पालिका परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बुधवार को किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रालोद जिला कार्यालय पर हवन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में रालोद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत भूतपूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, धर्मवीर बालियान, मुस्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज, श्रीराम तोमर, संजय राठी, पंकज राठी, विनीत मलिक, सुधीर भारतीय, विकास कादियान, धर्मेंद्र तोमर आदि मौजद रहे। उधर, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल व अन्य भाजपाइयों ने टाउन हॉल रोड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नगर विधायक ने कहा कि चौधरी साहब सच्चे किसान नेता थे। भारत में उन्हें किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहताश पाल, सुनील शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, बिजेंद्र पाल, चौधरी अनूप सिंह, मनोज वर्मा सभासद, राजीव शर्मा सभासद, पदम सिंह तोमर, मास्टर चंद्रवीर सिंह, विशाल गर्ग, नरेंद्र चौधरी, मनोज पीआरडी आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिका के पूर्व सभासद गजेंद्र पाल ने अपने साथियों के साथ नगर पालिका परिसर में स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नीरज बालियान, नरेंद्र राठी, नेपाल सिंह, राजवीर सिंह, भारत शर्मा, अजय कुमार, त्रिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed