फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बरला में जर्जर मकान का लिंटर गिरा

बरला में जर्जर मकान का लिंटर गिरा

Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बरला में जर्जर मकान का लिंटर गिरा
छपार। गांव बरला में जर्जर मकान का लिंटर गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चों व दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बरला निवासी जोगेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते जोगेंद्र अपनी बहन बबली, पत्नी गुड्डी व दो बच्चों कार्तिक व लखन के साथ जर्जर हो चुके मकान में ही रहता है। मंगलवार रात पूरा परिवार घर में ही सोया हुआ था। देर रात मकान का लिंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। इसमें सभी छह लोग मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने बमुश्किल सभी को मलबे से बाहर निकाला और नर्सिंग होम में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed