फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विभागों के जिम्मे होगी सफाई व्यवस्था

विभागों के जिम्मे होगी सफाई व्यवस्था

Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
विभागों के जिम्मे होगी सफाई व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डीएम अजय शंकर पांडेय ने विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। शहर में प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सफाई कराने के लिए सात विभागों को निर्देशित किया गया है। ये विभाग अपने संसाधनों से संबंधित मार्गों पर सफाई कराने का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

नगर में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए डीएम के निर्देशन में कई काम किए जा रहे हैं। डलावघरों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही नगर को पांच जोन में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। अधिकारी संबंधित जोन में सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा शहर के प्रवेश मार्गों पर गंदगी न दिखे, इसके लिए भी अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार वहलना चौक से सूजड़ू चुंगी तक विकास प्राधिकरण, सूजड़ू चुंगी से महावीर चौक तक गन्ना संस्थान, सूजड़ू चुंगी से निरीक्षण भवन तक सिंचाई विभाग, भोपा बाईपास पुल से विश्वकर्मा चौक तक पंचायत राज विभाग, जानसठ बाईपास से अलमासपुर चौक तक लोक निर्माण विभाग, बुढ़ाना मोड़ से शामली रोड बस अड्डे तक कृषि विभाग, रुड़की चुंगी से रुड़की रोड रेलवे ओवरब्रिज तक जल निगम को सफाई व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। यह विभाग अपने संसाधनों से आवंटित मार्गों पर सफाई कराएंगे तथा नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर सफाई का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


टैक्स देते हैं तो सफाई का शुल्क क्यों दें
मुजफ्फरनगर। कूड़ा उठाने के लिए प्रत्येक घर से 50 रुपये तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान से 100 रुपये देने के नगरपालिका के फरमान का संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि जब नागरिक हाउस टैक्स और वाटर टैक्स देते हैं तो फिर सफाई के लिए अलग से शुल्क क्यों दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में कूड़ा उठाने का काम कुछ माह पहले तक एटूजेड कंपनी करती थी, लेकिन इस कंपनी के काम बंद करने के बाद एक अन्य संस्था को शहर की सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। बताया जाता है कि घरों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने के बाद क्रमश: 50 और 100 रुपये प्रतिमाह देने का अनुरोध नगर पालिका की ओर से किया गया है। इसे लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में विरोध जताया गया। कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त प्रभार देने का कोई औचित्य नहीं है। नगर पालिका हाउस टैक्स, वाटर टैक्स व अन्य कई प्रकार से कर वसूली करती है। इसलिए नगर पालिका का दायित्व है कि वह नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराए। संजय मित्तल, कृष्ण गोपाल, प्रमोद, अमित, विश्वदीप बिट्टू, पूर्व विधायक अशोक कंसल, महेेश चौहान, जयपाल शर्मा, रामकुमार तायल, राकेश त्यागी, बलविंदर सिंह, गोपाल मित्तल, प्रमोद टांक, नीरज गुप्ता, अखिल सिंघल, सचिन सिंघल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुख्य संयोजक रेवती नंदन सिंघल ने तथा संचालन महामंत्री राजेंद्र काटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed