फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वामी दिव्यानंद की अमूल्य सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण

स्वामी दिव्यानंद की अमूल्य सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण

Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वामी दिव्यानंद की अमूल्य सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी में वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ के उपरांत पतंजलि योग धाम हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. स्वामी दिव्यानंद सरस्वती की अमूल्य सेवाओं का भाव पूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि स्वामी दिव्यानंद ने देश के लाखों व्यक्तियों को वैदिक संस्कृति से जोड़ा और समाज में पाखंड, अंधविश्वास के खिलाफ चेतना जगाई।
विज्ञापन

दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज में प्रसिद्ध आर्य संन्यासी स्वामी दिव्यानंद सरस्वती को नमन किया गया। उनकी आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने उनके जीवन सिद्धांतों, कार्यों की जानकारी दी। प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य, यश पाल सिंह, मंगत सिंह आर्य, आरपी शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सुमन आर्य, सोमदत्त आर्य, राजपाल आर्य आदि मौजूद रहे। शोक सभा के बाद आर्य समाज के पदाधिकारी ने आचार्य गुरुदत्त आर्य के नेतृत्व में हरिद्वार को प्रस्थान किया। स्वामी दिव्यानंद सरस्वती के अंतिम संस्कार में भाग लिया। गांधी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में वेदों के मूर्धन्य विद्वान, तपोनिष्ठ, योगी स्वामी दिव्यानंद सरस्वती को यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर उनकी पावन स्मृति को नमन किया गया। समाज और राष्ट्र के प्रति स्वामी जी की उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया गया। इंद्र पाल सिंह, विजय पाल सिंह, जवाहर लाल अरोरा, दिनेश ढिंगरा, संगीता आर्य, बेलड़ा प्रधान सोमपाल सिंह, गजेंद्र सिंह राणा, नीलम ढिंगरा, जय सिंह धीमान, ओमवती, प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed