{"_id":"5cec293cbdec22077b459220","slug":"155898097210-devband-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजिंग का शिकार हुए एक परिवार के नौ लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजिंग का शिकार हुए एक परिवार के नौ लोग अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सलोनी पीरमाजरा गांव में रहने वाले एक ही परिवार के करीब नौ लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। उल्टी और चक्कर आने की शिकायत पर ग्राम प्रधान ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
सलोनी पीरमाजरा गांव निवासी चोहल सिंह का परिवार दो अन्य भाईयों के परिवार के साथ एक ही घर में रहता है। रविवार की रात्रि तीनों भाइयों के यहां चावल, छोले बैंगन और दाल बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और उसके बाद जाकर सो गए। सुबह जब वह लोग सो कर उठे तो उन्हें चक्कर आ रहे थे इतना ही नहीं कुछ देर बाद ही एक के बाद एक उन्हें उल्टियां होने लगीं। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार व अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और सूचना देकर सरकारी अस्पताल की 108 एंबुलेंस को बुलाया तथा सभी लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार चोहल सिंह (64), कमला (62), राजेंद्र (44), संतोष (40), अंजू (22), मीनाक्षी (30), पिंटू (25), अंशुल (12) और रवि (32) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। उपचार के बाद सभी लोगों की हालत ठीक है। जिसके चलते उन्हें कुछ समय बाद ही छुट्टी दे दी गई। वहीं, गांव में चर्चा है कि सभी लोगों की रसोई अलग अलग हैं, और वह खाना भी अलग अलग ही खाते हैं। ऐसे में सभी लोगों को एक साथ फूड प्वाइजिंग होना आश्चर्य की बात है।
350 नशीली गोलियों समेत एक गिरफ्तार
देवबंद। पुलिस ने इंद्रपुर मार्ग से कोहला बस्ती निवासी तौफीक अहमद को गिरफ्तार किया है। पुुलिस ने उसके कब्जे से 350 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि एक माह के भीतर पुलिस नशीली गोलियों के साथ कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह गोलियां कहां से आती हैं और किसको बेची जाती हैं। पुलिस आज तक इसके बारे में पकड़े गए लोगों से नहीं उगलवा सकी।