फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नए मतदाता बनाने में मनमानी का आरोप लगाया

नए मतदाता बनाने में मनमानी का आरोप लगाया

Mon, 27 May 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
नए मतदाता बनाने में मनमानी का आरोप लगाया
नए मतदाता बनाने में मनमानी का आरोप लगाया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। लोकसभा चुनाव से पूर्व नए मतदाताओं के फार्म-6 में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया और जांच कराने की मांग की।

भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा और वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में एसडीएम को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन में बताया गया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व नए मतदाताओं के फार्म-6 भरकर बीएलओ के माध्यम से तहसील कार्यालय में समय पर जमा करा दिए गए थे। इसके बावजूद नए मतदाताओं के नाम सूची में नहीं जोड़े गए। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जान बूझकर ऐसा किया है। इसके चलते नए मतदाता नहीं बन पाए। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराना जरूरी है। एसडीएम राकेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। ज्ञापन देने वालों में डा. कांता त्यागी, शुभलेश शर्मा, ईशान गौड, डोली गोयल, दीपक त्यागी, अजय गर्ग, डा. सुखपाल सिंह, अजय बिरला, आशीष शर्मा, विशाल शर्मा, श्याम चौहान, आनंद वर्मा, अरूण गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता, अभिषेक मित्तल, शिवकुमार, राकेश मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed