{"_id":"5cead957bdec22078b29360e","slug":"15588949848-muzaffarnagar-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान अंक प्रकरण में मार्कशीट रोकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान अंक प्रकरण में मार्कशीट रोकी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट के फिजिक्स के पेपर में सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद दोबारा हुए पेपर में समान अंक आने का मामला उजागर होने पर बोर्ड ने इन छात्रों की अंक तालिकाएं रोक दी हैं। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आदेश के बाद बोर्ड हरकत में आया है। जिला प्रशासन की ओर से भी इस मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
प्रदेश सरकार ने इस बार नकल विहीन परीक्षा की घोषणा की थी। इसके बावजूद नकल माफिया ने गैर कानूनी तरीके से जीआईसी मुथरा और राजकीय हाई स्कूल रोनी हरजीपुर से फार्म भरवाकर अपनी मर्जी से जनता इंटर कॉलेज बाढ़ को सेंटर बनवाया। नकल माफिया के इस खेल में शिक्षा विभाग की पूरी तरह संलिप्तता रही। शिकायत के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में सामूहिक नकल होने की शिकायत की गई। डिप्टी सीएम के आदेश पर एसटीएफ नोएडा ने फिजिक्स की परीक्षा के दौरान छापा मारा। मौके पर छात्र-छात्रा सामूहिक नकल करते पकड़े गए। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, नकल माफिया कमर इंतखाब, सॉल्वर समेत 17 लोगों की कॉलेज से गिरफ्तारी हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने फिजिक्स के पेपर की परीक्षा को रद्द कर दिया। यह पेपर दोबारा जीआईसी मुजफ्फरनगर में हुआ। गैर राज्य, गैर बोर्ड के कुल 623 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट की परीक्षा का जब परिणाम आया तो सभी भौचक्के रह गए। इन 623 छात्रों में से 578 के फिजिक्स में 70 में से 52-52 समान अंक आए। गणित में 180 के 33-33 अंक थे। क्रमश: समान अंक आने से बोर्ड की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया।
अमर उजाला ने इस मामले का खुलासा किया तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव को इस प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम अजय शंकर पांडेय ने शासन को रिपोर्ट भेजी कि समान अंक आना गंभीर मामला है और इसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए। डीएम की रिपोर्ट के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन सभी छात्रों की अंक तालिका रोक दी है। इसी के साथ राजकीय हाईस्कूल जंधेड़ी के छात्रों की अंकतालिका भी रोकी गई है। इस विद्यालय की भी शिकायत हुई थी। अंकतालिका नहीं मिलने से नकल माफिया के खुड्डा स्थित स्कूल में छात्र प्रतिदिन हंगामा कर रहे हैं। हालांकि अभी कोई खुलकर शिकायत करने के लिए अफसरों के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
खातों से सील हटी
मुजफ्फरनगर। सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद नकल माफिया के सभी खाते प्रशासन ने सील कर दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद बैंक खातों को फिर से चालू कर दिया गया। वहीं, जिला प्रशासन द्वार नकल माफिया पर गैंगस्टर में की गई कार्रवाई पर भी गैंगस्टर कोर्ट ने स्टे दे दिया है।
नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई होगी
नकल माफिया पर ठोस कार्रवाई होगी। डीआईओएस की नकल माफिया से संलिप्तता पाए जाने पर शासन को इनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। गैंगस्टर की कार्रवाई में क्या ढील रही? इसकी समीक्षा भी होगी। - अजय शंकर पांडेय, डीएम।