फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी के नए रोगी

घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी के नए रोगी

Sun, 26 May 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर खोजे जाएंगे टीबी के नए रोगी
मुजफ्फरनगर। टीबी के खात्मे की ओर कदम बढ़ा रही सरकार नए रोगियों को खोजकर उनका उपचार शुरू करा रही है। जनवरी माह में चले अभियान के बाद अब फिर से नए टीबी रोगी खोजे जाएंगे। थोड़ी आबादी को चिह्नित कर उसमें घर-घर जाकर रोगियों की तलाश की जाएगी। इस बार अभियान की शुरुआत नौ जून से होगी और यह दस दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

टीबी की बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति तक फैलती है। कई बार रोगी को स्वयं पता नहीं होता कि वह टीबी की जकड़ में है। ऐसे में वह स्वयं तो नुकसान झेलता ही है, साथ ही अन्य लोगों में भी इस बीमारी का संक्रमण फैला देता है। ऐसे ही छिपे हुए रोगियों को खोजने के लिए नौ जून से दस दिन का अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान तीन लाख की आबादी में चलेगा। स्थान पहले ही चिह्नित कर लिए गए हैं। इनमें घनी आबादी वाले क्षेत्र शामिल किए गए हैं। घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


जनवरी माह में मिले थे 67 रोगी
मुजफ्फरनगर। जनवरी माह में जिले की दस प्रतिशत आबादी में चलाए गए अभियान में 67 नए रोगी सामने आए थे। इनका उपचार शुरू हो गया है। जनपद में 5463 सामान्य टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा एमडीआर और एक्सडीआर के रोगी अलग हैं। जिले की 31 लाख 82 हजार की आबादी में से दस प्रतिशत आबादी क्षेत्र में नए टीबी रोगियों को खोजने का अभियान चलाया गया था। करीब 3716 लोग संदिग्ध रोगी पाए गए। इनकी बलगम जांच और एक्सरे कराए गए तो 67 नए रोगी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 रुपये प्रति मरीज दिया जा रहा पोषण भत्ता
मुजफ्फरनगर। टीबी के मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता दिया जा रहा है। अब तक करीब 60 लाख रुपये का पोषण भत्ता दिया जा चुका है। यह भत्ता मरीजों को अच्छे खानपान के लिए दिया जाता है।


टीबी के लक्षण...
- लंबे समय तक खांसी और बलगम आना।
- भूख कम लगना।
- शरीर कमजोर हो जाना।
- बार-बार या लगातार बुखार आना।
- सांस लेने में परेशानी होना।
- मुंह से खून आना आदि।

इन्होंने कहा...
टीबी रोगियों को खोजने के लिए नौ जून से अभियान चलाया जाएगा। तीन लाख की आबादी में नए टीबी रोगी खोजे जाएंगे। उनकी जांच कर बीमारी की पुष्टि होने पर उपचार शुरू किया जाएगा। - डा. लोकेश चंद गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed