{"_id":"5cead828bdec22072a554141","slug":"15588946816-khatauli-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालदास महाराज प्रदेश उपाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालदास महाराज प्रदेश उपाध्यक्ष बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। हिंदू युवा वाहिनी ने महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। संतों की भारी उपस्थिति के बीच संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विक्रम राठौर ने महामंडलेश्वर को मनोनयन पत्र सौंपा।
शुकतीर्थ स्थित मां अन्नपूर्णा धाम में आयोजित बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव विक्रम राठौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर समय समय पर प्रहार होते रहे हैं। बिखरा हुआ हिंदू समाज अक्सर आहत होता रहा है। संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू युवा वाहिनी संगठन दशकों से लगातार कार्य कर रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा करना प्रत्येक की जिम्मेदारी है। भारत की महान संस्कृति का प्रचार कर भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, स्वामी विवेकानंद, स्वामी भजनानंद, बिजेंद्र आर्य, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी अभिषेक चौहान, हिमेंद्र लोहड़ी, मनोज कुमार, विपिन सिंगरिया, जयविंदर सिंह, बाबूराम, अमरपाल सैनी आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता कृपालदास महाराज और संचालन चंद्रजीत ने किया।