फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीएम मोदी के बयान से अल्पसंख्यकों में रोशन हुआ उम्मीद का नया चिराग: मौलाना सुफियान

पीएम मोदी के बयान से अल्पसंख्यकों में रोशन हुआ उम्मीद का नया चिराग: मौलाना सुफियान

Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के बयान से अल्पसंख्यकों में रोशन हुआ उम्मीद का नया चिराग: मौलाना सुफियान
पीएम मोदी के बयान से अल्पसंख्यकों में रोशन हुआ उम्मीद का नया चिराग: मौलाना सुफियान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने पीएम के तौर पर दूसरी पारी की शुरुआत करने वाले नरेंद्र मोदी के अल्पसंख्यकों का भरोसा जीतने वाले बयान की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह बयान सकारात्मक है और इससे अल्पसंख्यकों में विश्वास और उम्मीद का नया चिराग रोशन हुआ है।

रविवार को जारी बयान में मौलाना सुफियान कासमी ने नरेंद्र मोदी के अल्पसंख्यकों का भरोसा जीतने वाले बयान पर कहा कि मोदी के इस बयान का सकारात्मक असर हिंदुस्तान के सभी तबकों में महसूस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का सभी का विश्वास जीतने वाला बयान देश में रहने वाली तमाम कौमों और वर्गों के लिए एक नई सुबह का आगाज है। विशेषकर उन्होंने अल्पसंख्यकों को लेकर जो अपने बुलंद इरादे जाहिर किए हैं, उससे देश के अल्पसंख्यकों में विश्वास और उम्मीद का नया चिराग रोशन हुआ है। कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे में सबका विश्वास शामिल किए जाना किसी भी मुल्क की तरक्की व खुशहाली में बुनियादी हैसियत रखता है। मौलाना सुफियान कासमी ने कहा कि पीएम मोदी की यह नई फिक्र मुल्क में तब्दीली और सकारात्मक सोच की ओर इशारा करती है। उनके यह इरादे पूरे हो और देश में अमन, भाईचारा, सुरक्षा और आपसी सद्भाव का माहौल रहे, इसके लिए हम दुआ करते है। साथ ही कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मुल्क के भीतर तेजी के साथ बदलाव होगा और सभी देशवासी खुशहाल होंगे। बता दें कि शनिवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में राजग का नेता चुने जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में जनता को संदेश दिया तो अपने सांसदों को भी नसीहत की। उन्होंने अल्पसंख्यकों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों का भरोसा जीता जाएगा। इस बार सरकार सबका साथ सबका विकास ही नहीं बल्कि सबका विश्वास भी हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed