फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुल्क और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी

मुल्क और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी

Sat, 25 May 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुल्क और कौम की सलामती के लिए दुआ मांगी
खतौली। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज कस्बे में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज के बाद मुस्लिमों ने मुल्क तथा कौम की सलामती के लिए दुआ की।
विज्ञापन

जामा मस्जिद शेखपुरा में नमाज से पूर्व खिताब फरमाते हुए पेश इमाम मौलाना फरहान कासमी ने कहा कि अल्लाह की राह में सदका करने का बड़ा सवाब है। कोई एक रुपया सदका करेगा तो अल्लाह उसे 700 रुपये खर्च करने के बराबर सवाब अता फरमाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे अशरा चल रहा है। इसमें अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी की तलब करें तथा जीवन में कोई गुनाह न करने का वादा करें। हमेशा जीवन में ईमानदारी को अपनाना चाहिए तथा अपने से किसी को कोई कष्ट नहीं पहुंचना चाहिए। मरकजी मस्जिद अकबर खां में मुफ्ती उस्मान ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क तथा कौम की सलामती के लिए दुआएं की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। नगर में मस्जिदों के आसपास नगर पालिका की ओर से सफाई करा कर चूने का छिड़काव कराया गया था। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था हेतू पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed