फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बालियान के आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता

बालियान के आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता

Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बालियान के आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता
मुजफ्फरनगर। भाजपा शुक्रवार को जीत के जश्न में डूबी रही। सांसद डॉ संजीव बालियान के आवास पर उनको जीत की बधाई देने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई। शाम तक लोग उन्हें जीत की बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन

देश में मोदी और मुजफ्फरनगर में बालियान की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को डॉ संजीव बालियान के आवास पर जीत की बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुुंचने लगे। शाम तक यह सिलसिला बना रहा। डॉ बालियान को जीत की बधाई देने वालों में ग्रामीण अंचल से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक भी काफी संख्या में पहुंचे। भाजपा के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने भी घर पहुंचकर बालियान को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी के साथ पार्टी के पदाधिकारी भी उनके आवास पर पहुंचे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, पुरुषोत्तम, श्रीमोहन तायल आदि ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


विधायक के आवास पर ढोल की थाप पर डांस
मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर ढोल की थाप पर जीत की खुशी में जमकर नृत्य हुआ। खुशी में जीत के लड्डू बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने कपिलदेव अग्रवाल को कंधे पर उठा लिया और जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन बेदी, सभासद नरेशचंद गुप्ता, विपुल भटनागर, अमित बॉबी, अरविंद धनगर, सुनील शर्मा, प्रियांशु जैन, विकास गुप्ता, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, चंद्रवीर, सन्नी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनसान पड़ा रहा अजित सिंह का आवास
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद चौधरी अजित सिंह दिल्ली लौट गए। चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने यहां पर दक्षिणी सिविल लाईन्स में अस्थाई मकान लिया था। बाहर गली में भी इसके बोर्ड लगाए थे। मकान के गेट पर भी चौधरी अजित सिंह का नाम लिखा गया था। चुनाव में निराशा हाथ लगने के बाद अजित सिंह बृहस्पतिवार शाम को ही दिल्ली चले गए थे। शुक्रवार को उनके इस आवास पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed