फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जीत पर झूमे भाजपाई, निकाला विजयी जुलूस

जीत पर झूमे भाजपाई, निकाला विजयी जुलूस

Fri, 24 May 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
जीत पर झूमे भाजपाई, निकाला विजयी जुलूस
भारत माता की जय और मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजे
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में केसरिया लहराने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और नारेबाजी के बीच शहर में जश्न मनाया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ शहर के मुख्य मार्गों से जीत का जुलूस निकाला गया। शिव चौक पर उमड़े समर्थकों के बीच डॉ बालियान ने आरती की और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान की जीत निश्चित होते ही नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल पर भारत माता की जय, पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। लगातार दूसरी बार चुनाव जीते डॉ बालियान को शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी आदि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गले मिल कर बधाई दी। यहां से विजयी जुलूस में भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानसठ रोड फ्लाईओवर, महावीर चौक, कोर्ट रोड, झांसी रानी चौक, टाउन हाल रोड होते हुए जुलूस शिव चौक पहुंचा। आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता झूम कर नाचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कई जगहों पर डॉ बालियान का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में उन्हें तलवार भेंट की। जश्न के दौरान उन्हें कंधे पर उठा लिया। डॉ बालियान ने अपनी धर्मपत्नी डॉ सुनीता बालियान और बेटी के साथ शिव मूर्ति पर आरती की। जुलूस में डीजे पर देश भक्ति के तराने बजते रहे। बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भाजपा की जीत की खुशी में नागरिकों ने मिठाई वितरित की। डॉ बालियान ने भाजपाइयों और नागरिकों का आभार जताया। शिव चौक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला सहकारी बैंक के संचालक सुभाष चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, विजय शुक्ला, पंकज त्यागी, श्याम सिंह सैनी, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की पीएम मोदी की भावना से भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर सोमनाथ भाटिया ने कहा कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार और बेईमानी को नकार दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मोदी सरकार की जीत पर खुशियां मनाई। राकेश त्यागी, विजय कुच्छल, सरदार बलविंदर सिंह, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed