{"_id":"5ce6f691bdec22074d53c878","slug":"155864032312-muzaffarnagar-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की प्रचंड जीत पर झूमे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की प्रचंड जीत पर झूमे समर्थक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे व ढोल की थाप पर मनाया जश्न, मिष्ठान वितरित किया
शाहपुर/छपार/भोपा। देशभर में भाजपा की प्रचंड जीत और पूर्ण बहुमत के साथ केंद्रीय सत्ता में वापसी से पार्टी समर्थक खुशी से लबरेज हैं। समर्थकों ने डीजे व ढोल की थाप पर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित कर खुशियां साझा कीं।
शाहपुर में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ संजीव बालियान के साथ ही देशभर में भाजपा की जीत से पार्टी समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। मेन बाजार में समाजसेवी उमेश मित्तल के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ ही जमकर गुलाल उड़ाया। डीजे व ढोल पर डांस कर मिष्ठान वितरित किया गया। प्रमोद गर्ग, शिवम सिंघल, संजीव जैन, नरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। डॉ प्रदीप चौहान के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही मिठाई वितरित की। डॉ कुलदीप चौहान, कपिल सैनी, नितिन आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल के प्रतिष्ठान पर भी आतिशबाजी कर लड्डू बांटे गए। ब्रजपाल सैनी, संजय सैनी, मनोज सिंघल, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे। भोपा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी भी की गई। भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल के आवास के साथ ही बस स्टैंड स्थित मंदिर में और बताशे वाली गली में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। छपार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में फिर से सरकार बनने पर जीत का जश्न मनाया। गांव महरायपुर में ब्रजपाल त्यागी, रविंद्र त्यागी, राजबीर कश्यप, भूदत्त शर्मा, मुनेश कश्यप, जोगेंद्र नायक, जोनी पाल व रघुबीर आदि मौजूद रहे।