फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे सांसद बने बालियान

लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे सांसद बने बालियान

Fri, 24 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे सांसद बने बालियान
लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे सांसद बने बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन और भाजपा के ही सोहनबीर सिंह लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीते थे।

मुजफ्फरनगर संसदीय सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पांचवीं बार अपना परचम लहराया है। अब तक हुए 17 चुनावों में भाजपा के अलावा पांच बार ही कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि सीपीआई और जनता पार्टी ने दो-दो बार, जनता दल, सपा और बसपा को एक-एक बार जीत मिली है। 1957 और 1962 के चुनाव में सुमत प्रसाद जैन लगातार दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके अलावा 1996 और 1998 के चुुनाव में सोहनबीर सिंह भाजपा से लगातार दो बार सांसद बने। इस बार कांग्रेस ने रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के मैदान में होने के कारण मुजफ्फरनगर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सांसद :
वर्ष सांसद
1952 हीरा वल्लभ त्रिपाठी (कांग्रेस)
1957 सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1962 सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1967 लताफत अली खां (सीपीआई)
1971 विजयपाल सिंह (सीपीआई)
1977 सईद मुर्तजा (जनता पार्टी)
1980 गय्यूर अली खां (जनता पार्टी एस)
1984 धर्मवीर त्यागी (कांग्रेस)
1989 मुफ्ती मोहम्मद सईद (जनता दल)
1991 नरेश बालियान (भाजपा)
1996 सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1998 सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1999 सईदुज्जमां (कांग्रेस)
2004 मुनव्वर हसन (सपा)
2009 कादिर राना (बसपा)
2014 डॉ संजीव बालियान (भाजपा)
2019 डॉ संजीव बालियान (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed