Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर

भाजपा विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर

Wed, 22 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर
भाजपा विधायकों की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है चुनाव का रिजल्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में भाजपा विधायकों की भी परीक्षा हो रही है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के ही विधायक हैं। पार्टी की निगाहें भी इन विधायकों पर टिकी हैं।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की पांचों विधानसभा सीटों चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली, बुढ़ाना और सरधना में वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल विधायक है। भाजपा की हार-जीत पर यहां कपिलदेव की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। चरथावल विधानसभा सीट से विजय कश्यप विधायक है। कश्यप ने भाजपा को जिताने के लिए यहां दिन रात मेहनत की है, इस सीट पर कड़ा संघर्ष है। खतौली से विक्रम सैनी भाजपा के विधायक हैं और सीट पर सभी की निगाहें टिकी है। जातीय समीकरणों के लिहाज से इस सीट को भाजपा के लिए मजबूत माना जाता है। यहां हार-जीत के साथ विक्रम सैनी की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है। बुढ़ाना विधानसभा सीट से उमेश मलिक भाजपा के विधायक हैं। उमेश मलिक के लिए यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। रालोद यदि किसी सीट को सबसे मजबूत मान रहा है तो वह बुढ़ाना है। बुढ़ाना में हार-जीत विधायक उमेश मलिक का कद भी तय करेगी। इसी के साथ मेरठ जिले की सरधना विधानसभा लोकसभा में आती है। इस सीट से ठाकुर संगीत सोम विधायक हैं। सरधना में कांटे का मुकाबला हुआ है। इस मुकाबले में संगीत सोम की प्रतिष्ठा की लड़ाई भी शामिल है। अब देखना यह है भाजपा के ये पांचों विधायक अपने क्षेत्र में पार्टी को कितनी जीत दिला पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed