फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1534 farmers selected for organic farming in Muzaffarnagar

जैविक खेती के लिए 1534 किसानों का चयन

Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
1534 farmers selected for organic farming in Muzaffarnagar
मोरना क्षेत्र के गाव भुआपुर में किसानों के बीच बोलते डॉ. जेपी शर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जैविक खेती के लिए 1534 किसानों का चयन
विज्ञापन

मोरना। गांव भुवापुर में नमामि गंगे परियोजना के तहत संचालित जैविक कृषि कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। मोरना क्षेत्र के गांवों में 62 समूहों का गठन कर 1534 किसानों का चयन जैविक खेती के लिए किया गया। केंद्र सरकार की ओर से 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान भी दिया जाएगा।

क्षेत्र के गांव भुवापुर में बृहस्पतिवार को आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शील बायोटेक लिमिटेड के वरिष्ठ परियोजना निदेशक डॉ जेपी शर्मा ने बताया कि विश्व में जैविक उत्पादों की बड़ी मांग है। विकास खंड मोरना की ग्राम पंचायत भुवापुर, इलाहाबास, फिरोजपुर, मजलिसपुर तौफीर, शुक्रताल खादर, शुक्रतारी तथा जानसठ ब्लाक की ग्राम पंचायत जीवनपुरी, हंसावाला, रहड़वा और स्याली में कुल 62 समूहों का गठन किया गया है। इनमें 1,534 किसानों को शामिल कर उनकी 1266.6 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि का चयन जैविक खेती के लिए किया गया है। जैविक पद्धति से खेती करने से मृदा का स्वास्थ्य भी अच्छा होता है और गुणवत्ता युक्त उत्पाद होते हैं, जिन्हें खाने से हमारे परिवार के पोषण स्तर में भी सुधार होता है। कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा के डॉ. जेपी आर्य ने जैविक खेती में फसलों के पोषण, तत्व प्रबंधन एवं पौध सुरक्षा की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर अंकित, वरुण, आयुष, अनिकेत, जितेंद्र, धीरज पाल सिंह, अमित, पूनम देवी, ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह, मनोज, यशपाल सिंह, धनपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, नरदेव सिंह, हरकली देवी, सुमित, अरुण, ओमपाल और मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed