फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   थ्रीव्हीलर पलटने से घायल महिला की मौत

थ्रीव्हीलर पलटने से घायल महिला की मौत

Sun, 19 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
थ्रीव्हीलर पलटने से घायल महिला की मौत
थ्रीव्हीलर पलटने से घायल महिला की मौत
विज्ञापन

खतौली। जीटी रोड पर डीसीएम की टक्कर लगने से थ्रीव्हीलर पलट गया था। हादसे में महिलाओं, बच्चों और चालक सहित 16 लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल महिला की मेरठ के हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है।

सरधना से थ्रीव्हीलर चालक खुर्शीद महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को शुक्रवार को लेकर सिखेड़ा के गांव बिहारी जा रहा था। सरधना निवासी महकार के बेटी की शादी है। इसलिए महिलाएं भात नोतने के लिए बिहारी जा रही थीं। जीटी रोड पर भैंसी कट से पूर्व ईंट भट्ठे के पास डीसीएम ने पीछे से थ्रीव्हीलर में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से थ्रीव्हीलर पलट गया था। हादसे में चालक, महिलाओं व बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए थे। गंभीर हालत में घायल 35 वर्षीय सविता पत्नी नवीन, राधा पत्नी कृष्णपाल व सुनील पत्नी सोमेंद्र को गंभीर हालत में मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हास्पिटल में शुक्रवार की देर रात को उपचार के दौरान सविता की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने डीसीएम चालक के विरुद्ध हादसे का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed