फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राजस्थानी लुक में रैंप पर उतरे मॉडल्स

राजस्थानी लुक में रैंप पर उतरे मॉडल्स

Tue, 07 May 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजस्थानी लुक में रैंप पर उतरे मॉडल्स
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय फैशन स्पलैश 2019 का रविवार रात समापन हो गया। बीटेक के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना तथा गृह विज्ञान की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आखिरी दिन राजस्थानी लुक की धूम रही।
विज्ञापन

डिजाइनर विनीत की थीम रॉक मी फेबूलस पर आधारित परिधानों का प्रदर्शन किया गया। सुबिया के कलेक्शन को कॉलेज मॉडल्स ने पेश किया। राष्ट्रीय डिजाइनर तनय पारीख ने राजस्थानी कलेक्शन पेश किया। अभिनेत्री जोया अफरोज एवं अभिनेता अंकित गेरा ने भी इन मॉडल्स के साथ रैंप पर कैटवाक किया। निधि और ईशा ने इम्पीरियल रॉयल, अंजलि जैन ने द ग्लैम लाइफ थीम पर अपने परिधान प्रदर्शित किए। श्रीराम पालीटेक्निक के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। डिजाइनर शिवानी सैनी ने स्नो-व्हाइट, शिवांगी, अनिकेत, प्रीति तथा डोली ने मोक्ष थीम पर अपने परिधान प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

लवी माहेश्वरी ने रस्मो-रिवाज, शिवानी व रूकसार ने अपनी डिलाइट फुल, साक्षी और पूजा ने व्हीमस और क्रेज, सिमरन मलिक ने बोलेवर्ड ऑफ ड्रीम्स, सुगंधा, दृष्टि, कर्तिका, शुमैला ने ब्लैकिश रेड, आरती ने चीक, लवी, सिमरन, अकांक्षा, इशिता, कावेरी, प्रिया पांचाल ने वर्लिकला, मधुबनी कला, राजस्थानी मिनिएचर और पहाड़ी मिनिएचर, आमिर ने वेडिंग बैल्स, साक्षी सिंघवाल के फ्लोरल जेम्स बैलीमेना थीम पर तैयार परिधानों को मॉडल्स ने प्रदर्शित किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने भगवान शिव को समर्पित करते हुए समर्पण नृत्य नाटिका की प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अभिनेत्री जोया अफरोज कहा कि वर्तमान समय में लड़कियां पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर और लवी को बेस्ट डिजाइनर का अवार्ड
मुजफ्फरनगर। बेस्ट डिजाइनर मेल का खिताब आमिर तथा बेस्ट डिजाइनर फीमेल का खिताब लवी को दिया गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिवम वर्मा को मिस्टर एसआरजीसी तथा इंजीनियरिंग की छात्रा अनन्या कुलश्रेष्ठ को मिस एसआरजीसी के खिताब से नवाजा गया। विशाल और परीक्षा मित्तल रनरअप रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं यूपी पुलिस के उपाधीक्षक अनुज चौधरी, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, आभा कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. एनजी मजूमदार और डॉ. प्रेरणा मित्तल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज धीमान, रूपल मलिक, डॉ. रविंद्र धीमान, डॉ. आशीष, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक आदि का सहयोग रहा। संचालन आयुष गुप्ता, शहजाद गौर, अक्षय अग्रवाल, विनायक, इमरा, ऐनी, फरहा, इकरा, अरीना और प्रियांशी ने किया। इससे पूर्व


जनसंख्या कानून के लिए चलाएं अभियान
मुजफ्फरनगर। कुश्ती के दम पर मुजफ्फरनगर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले पहलवान एवं यूपी पुलिस में उपाधीक्षक तैनात अर्जुन चौधरी उर्फ अर्जुन पहलवान ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। जब तक जनसंख्या पर लगाम नहीं लगाई जाएगी, तब तक कोई भी सरकार पर्याप्त रोजगार नहीं उपलब्ध करा सकती। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाने का आह्वान किया। कहा कि युवा प्रधानमंत्री के नाम अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed