फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाकर कुश्ती जीती

दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाकर कुश्ती जीती

Sat, 20 Apr 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाकर कुश्ती जीती
रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में चार दिवसीय मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। मेले में दंगल का आयोजन किया गया। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। समौली के योगेंद्र पहलवान ने बरवाला के अक्षय पहलवान को हराकर 2100 रुपये की कुश्ती जीती। रतनपुरी के पहलवान निशांत सोम ने करनावल के रिंकू को हराकर 1500 रुपये की कुश्ती जीती। भूपखेड़ी के पहलवान गुलबहार ने सिक्का के पहलवान जोगेंद्र को हराकर 1100 रुपये की कुश्ती जीती। मोहित पहलवान करनावल ने 1100 रुपये की कुश्ती में सचिन पहलवान हस्तिनापुर को हराया। सनी रतनपुरी ने 1500 रुपये की कुश्ती में गाजियाबाद के विनोद पहलवान को चित किया। दंगल में बीरपाल सोम अकलपुरा, चौधरी ओमप्रकाश कैलाशनगर और मोनू सोम रतनपुरी ने रेफरी की भूमिका निभाई। मेले में मनसा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष तरसपाल सिंह चेयरमैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद, कालू सिंह, सतेंद्र सिंह, रवि फौजी, रामभूल सिंह, पवन सिंह, ओमकार सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed