फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्री बालाजी जन्मोत्सव पर श्रद्घालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

श्री बालाजी जन्मोत्सव पर श्रद्घालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Sat, 20 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
श्री बालाजी जन्मोत्सव पर श्रद्घालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पुरकाजी। कस्बे व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में हवन-पूजन व सुंदर कांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के श्री बालाजी धाम पर गुरुजी पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में सवेरे हवन-पूजन और सुंदर कांड का पाठ हुआ। दोपहर में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान महंत देवेंद्र सिंघल, आचार्य विनोद उपाध्याय, पराग शर्मा, विपुल गोयल, देवेंद्र धीमान, मुकेश कुमार, मनीष गोयल, ललित सिंघल आदि मौजूद रहे। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान शिव मंदिर में श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। गुरुजी बाल कृष्ण सिंघल के सानिध्य में सवेरे संकट मोचन हवन किया गया। इस दौरान मनीष गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, धर्मेंद्र, अतुल विक्रम, रामेश्वर भटनागर, सागर कोरी, प्रताप भटनागर, दीपक कौशिक, हिमांशु कौशिक, अमित गर्ग, धर्मेंद्र मित्तल, चंद्रभूषण, दीपू गुप्ता, राहुल गुप्ता, योगेंद्र सिंघल आदि का सहयोग रहा। उधर, गांव फलौदा में हनुमान मंदिर पर सवेरे योगाचार्य पंडित विकुल शास्त्री द्वारा मंत्रोंचारण कर हवन-यज्ञ कराया गया, जिसमें मुख्य यजमान अनिल गुप्ता रहे। पुजारी विनोद त्यागी, राजेंद्र शर्मा, नवनीत मित्तल, सुनील गोयल, शंकर, दीपक बंसल, लव भारद्वाज, अमरीश त्यागी, राजपाल त्यागी, सुशील त्यागी, नंदकिशोर, संजीव शर्मा आदि का सहयोग रहा। गांव भोजाहेड़ी में बालाजी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर पर हवन-पूजन व भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed