फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनाव में निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करें

चुनाव में निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करें

Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करें
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मी निष्पक्षता, ईमानदारी से काम करें। कोई गड़बड़ी होती है तो उसके लिए वह जिम्मेदार होंगे। ईवीएम और वीवीपैट के बारे में पूरी जानकारी ले लें।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि अब प्रत्येक मतदेय स्थल पर ईवीएम तथा वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है। मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान प्रक्रिया से संबंधित नियमों तथा ईवीएम और वीवीपैट के परिचालन प्रक्रिया से भली भांति परिचित होना चाहिए। वीवीपैट के प्रयोग से मतों की रिकार्डिंग प्रक्रिया की अच्छी समझ होनी चाहिए। ईवीएम तथा वीवीपैट के उपयोग के विषय में आप द्वारा स्वयं व्यक्तिगत रूप से करके लिया गया प्रशिक्षण आवश्यक है। ईवीएम और वीवीपैट के संचालन और उसमें उपलब्ध विभिन्न बटन और स्विचों की प्रक्रियाओं से स्वयं पूरी तरह से परिचित हो लें। मतदान प्रारंभ होने के पूर्व, मॉक पोल की प्रक्रिया को संपन्न कर लें और सीआरसी अवश्य करें।
विज्ञापन

मतदान, निर्वाचन आयोग द्वारा नियत समय पर प्रारंभ किया जाएगा। प्रत्येक घटना को डायरी में नोट करना है। मतदान केन्द्र पर कोई अप्रत्याशित घटना घटती है और उसकी सूचना नहीं दी जाती है और किसी अन्य श्रोत से आयोग की जानकारी में आता है तो आयोग इसे गंभीरता से लेगा। अगर बूथ पर मतदान में समस्या उत्पन्न होती या रिपोल की स्थिति बनती है तो संबंधित पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पार्टी पर सीधे कार्यवाही की जाएगी। निर्देश दिए कि अपनी ड्यूटी सतर्कता, ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करें तथा ड्यूटी पर कोई भी लापरवाही नही होनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सचिव एमडीए महेंद्र प्रसाद, डीडीओ, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed