फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदान कार्मिकों को ईवीएम का विशेष प्रशिक्षण

मतदान कार्मिकों को ईवीएम का विशेष प्रशिक्षण

Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों को ईवीएम का विशेष प्रशिक्षण
मतदान कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमडीए में कर्मचारियों को ईवीएम का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिन कर्मचारियों को शंका थी उसका निवारण किया गया। डीएम ने एमडीए में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। डीएम अजय शंकर पांडेय ने मौके पर पहुंच व्यवस्थाओं को देखा।

ईवीएम के प्रशिक्षण में जिन कार्मिकों को पूर्ण जानकारी प्राप्त करने को लेकर शंका थी, ऐसे कार्मिक को ईवीएम व वीवीपेट की पूर्ण जानकारी के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास प्राधिकरण में चलाया गया। दस बजे से शाम पांच बजे तक इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीएम ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि अगर ईवीएम वीवीपैट को लेकर कोई जिज्ञासा या शंका है तो उसे मतदान से पूर्व प्रशिक्षण के माध्यम से दूर करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की शंका कार्मिक को नहीं रहनी चाहिए। इसीलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।। उन्होने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मतदान केंद्रों पर पूर्ण तैयारियों के साथ जाएंगे, जिससे कि मतदान केंद्रों पर कोई परेशानी न हो सके। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में ईवीएम मशीनों की छोटी-छोटी बारीकियों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले। सभी ईवीएम व वीवीपैट से मतदान का प्रशिक्षण प्राप्त कर ले, जिससे 11 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed