{"_id":"5c87fc18bdec2214084cd4fb","slug":"151552415768-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषित समाज के उत्थान में जुटी भाजपा: पांचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषित समाज के उत्थान में जुटी भाजपा: पांचाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोषित समाज के उत्थान में जुटी भाजपा: पांचाल
मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य बनाए गए जगदीश पांचाल का लखनऊ से लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विश्वकर्मा समाज के लोगों ने स्वागत किया। पांचाल ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर कई योजनाएं बनाई हैं।
हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप और फूल मालाओं से पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य का स्वागत किया। मंसूरपुर, नरा-जडौ़दा आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। विश्वकर्मा चौक पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पूजन किया। संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर पांचाल ने आचार्य गुरुदत्त आर्य से आशीर्वाद लिया। रामपुरी और रुडकी रोड पर समर्थकों ने खुशियां मनाई। पांचाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को भगवान की अनुपम देन हैं। गांव, गरीब और शोषित वर्ग के लिए भाजपा ने विशेष कार्य किए हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र पाल, विजय प्रजापति, नरेश पांचाल, प्रमोद धीमान, पवन धीमान, ओमप्रकाश धीमान, बाबूराम पांचाल, ओमसिंह, बिजेंद्र पांचाल, रविंद्र जांगिड, कोमल गौतम, नीटू त्यागी, सोमदत्त जांगिड, चंद्रपाल धीमान, भीष्म धीमान आदि मौजूद रहे।