फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हमलावरों पर कार्रवाई को एसएसपी से मिले भीम आर्मी कार्यकर्ता

हमलावरों पर कार्रवाई को एसएसपी से मिले भीम आर्मी कार्यकर्ता

Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों पर कार्रवाई को एसएसपी से मिले भीम आर्मी कार्यकर्ता
एसएसपी से मिले भीम आर्मी कार्यकर्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम काकड़ा में एक युवक पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।

बृहस्पतिवार को नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ता ग्राम काकड़ा के निवासियों के साथ एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को गांव निवासी दीपक पर कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया। तबल तथा फावड़े आदि से किए गए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी परिवार कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई न होने पर कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है। एसएसपी से मिलने वालों में लोकेश कटारिया, अंकित कुमार, दीपक, सत्यपाल, किरणपाल, चंद्रो, किशोरी, जोनिश, योगेश, संजय, बब्लू, राकेश, मनीष, संतराम, शिवकुमार, अंगूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed