फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चिकित्सक लापता, फार्मेसिस्ट चला रहे अस्पताल

चिकित्सक लापता, फार्मेसिस्ट चला रहे अस्पताल

Thu, 10 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक लापता, फार्मेसिस्ट चला रहे अस्पताल
फार्मासिस्ट चला रहे अस्पताल
विज्ञापन

छपार। महरायपुर और बरला के स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के नहीं आने से फार्मासिस्ट उपचार कर रहे हैं। बरला के चिकित्सा प्रभारी एक महीने से गैरहाजिर चल रहे हैं। सीएमओ अपने निरीक्षण के दौरान उनकी पांच दिन की गैरहाजिरी लगा चुके हैं, जबकि महरायपुर के चिकित्सा प्रभारी के कुंभ ड्यूटी पर गए हैं।
गांव महरायपुर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक मुकेश की इलाहाबाद कुंभ में ड्यूटी लगने के कारण वे 25 दिसंबर को चार्ज छोड़ गए। वार्ड ब्वाय का स्थानांतरण स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा हो गया है। यहां पर केवल एक फार्मासिस्ट अमित त्यागी ही मरीजों को देखकर दवाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र से एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण जुडे़ हैं। रोजाना करीब 70-80 मरीज आते हैं और दवाई देने वाला सिर्फ एक है। फार्मासिस्ट ने बताया कि कई बार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है। उधर, बरला स्थित स्वास्थ्य केंद्र का भी यही हाल है। वहां के चिकित्सा प्रभारी अंशुल बर्मन सात दिसंबर से बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित चल रहे हैं। एक दिन सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पता चला अंशुल बर्मन लंबे समय से बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित हैं। उन्होंने पांच दिन की गैरहाजिरी रजिस्टर में लगा दी। पुरकाजी ब्लॉक क्षेत्र में पांच पीएचसी व एक सीएचसी है। चिकित्सकों की कमी होने के कारण फार्मेसिस्ट या बीएएमएस चिकित्सक ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों की कमी से हो रही परेशानी
सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा का कहना है कि महरायपुर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी की ड्यूटी कुंभ में लगी है। बरला के चिकित्सा प्रभारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है। चिकित्सकों की कमी होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन








छात्र-छात्राओं को वितरित की जर्सी
छपार। जय भारत इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म की जर्सियां बांटी गईं। 25 छात्र-छात्राओं को जर्सी दी गईं। इस अवसर पर प्रबंधक विजयपाल त्यागी, पूर्व प्रबंधक विष्णुदत्त त्यागी, कोषाध्यक्ष राजेश त्यागी व प्रधानाचार्या मंजुला चौरसिया आदि रहे।




हड़ताल के चलते ठप रहा कामकाज
मीरापुर। बैंक कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंकों में कामकाज ठप रहा। केवल भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लेनदेन जारी रहा। दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन पंजाब नेशनल बैंक शाखा मीरापुर व कैथोड़ा, कार्पोरेशन बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में कामकाज ठप रहा जबकि भारतीय स्टेट बैंक में प्रतिदिन की भांति कामकाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed