{"_id":"5c23c747bdec22570b2fd2a7","slug":"151545848647-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराया
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रेलवे अधिकारियों ने रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की मदद से भोपा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाया। टीम ने यहां बनी तीन झुग्गी झोपड़ी को हटवा दिया। इस दौरान यहां रहने वालों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, मगर फोर्स के आने उनकी एक नहीं चली।
रेलवे स्टेशन के पास भोपा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के निकट काफी समय से कुछ लोग रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर रह रहे थे। इन्होंने यहां पर झुग्गी झोपड़ी बना रखी थी। अब मुजफ्फरनगर से टपरी तक रेलवे दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके लिए बुधवार को रेलवे के इंजीनियरों की टीम ने रेलवे की जमीन की पैमाइश की तो इस अतिक्रमण का पता चला। अधिकारियों ने तुरंत आरपीएफ इंस्पेक्टर बाल किशन को फोर्स समेत बुलवाया। बाद में टीम ने यहां से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए यहां बनी तीन झुग्गी झोपड़ी को हटवाया। यहां रहने वाली महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रेलवे लाईन के पास और भी अतिक्रमण किया गया है। कुछ लोगो ने उपले थापने का कार्य कर रखा है, इन सबको भी रेलवे की जमीन से हटवाया जाएगा।
डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यो की बैठक ली। जीआईसी में हुई बैठक में डीआईओएस ने जिले के सभी 74 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि हर सेंटर पर प्रत्येक कक्ष में दो वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगने जरुरी है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।