फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व, काटा गया केक

धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व, काटा गया केक

Tue, 25 Dec 2018 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व, काटा गया केक
प्रभु यीशु ने दुनिया को प्रेम का संदेश दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस जिले में धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में प्रार्थना सभा के बाद एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। केक काटा गया और जिंगल बेल की धुन पर जमकर डांस हुआ। युवाओं और रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। सेंटा क्लॉज बनकर उपहार बांटे गए।

ईसाई समाज ने दुनिया में आने पर ईसा मसीह का स्वागत किया। उनके स्वागत में जन्मदिन का गीत गाया गया। दुल्हन की तरह सजाए गए गिरजाघरों में सुबह से ही ईसाई समाज के लोग प्रार्थना के लिए जुटने लगे थे। गंगारामपुरा में स्थित मैथोडिस्ट चर्च में फादर सुनील सैनविल ने प्रार्थना कराई। जबर्दस्त ठंड के बावजूद उत्साह से लबरेज बच्चे और युवाओं ने जमकर मस्ती की। केक काटा गया और सेंटा क्लॉज बनकर लोगों ने एक-दूसरे को उपहार दिए। गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी गई। सिविल लाइंस स्थित रोमन कैथोलिक गुड शैपर्ड चर्च में फादर पीटर रावत ने प्रार्थना कराई। उन्होंने प्रभु यीशु के जन्म के समय का वर्णन किया। कहा कि उन्होंने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दिया। अपना जीवन प्रेम, शांति और न्याय के लिए बलिदान कर दिया। उन्होंने विरोधियों को भी प्रेम करने की सीख दी। इस अवसर पर सिस्टर जूली, सिस्टर लीमा रोज ने सभी से प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया। चर्च परिसर में बच्चों ने जमकर मस्ती की। सबने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। जानसठ बस स्टैंड के पास स्थित चर्च में भी सवेरे नौ बजे प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed