{"_id":"5bd21516bdec22696d780f7c","slug":"151540494614-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री मौर्य शाहपुर में करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री मौर्य शाहपुर में करेंगे जनसभा
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में अचानक राजनीति गरमा गई है। तीन दिन तक जनपद में बड़े नेताओं का जमावड़ा रहेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 27 अक्तूबर को शाहपुर में मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग का शिलान्यास के उपरांत जनसभा करेंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तम सिंह पटेल इसी दिन बरला में जनसभा करेंगे। शुक्रवार रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह जिले में ही रहेंगे। 28 अक्तूबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चरथावल में जनसभा करेंगे।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। विपक्षी पार्टी गन्ना और किसान को मुद्दा बना रही है। बृहस्पतिवार को रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने लालूखेड़ी में रैली की। वह आज भी जनपद में ही रहेंगे और किसान संगठनों एवं सामाजिक संगठनों से वार्ता करेंगे। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान भी पूरी तरह से सक्रिय हैं, उन्होंने शाहपुर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की रैली का आयोजन किया है। भाजपा कार्यकर्ता 27 अक्तूबर को होने वाली रैली की तैयारियों में जुट गए हैं। इस रैली में उपमुख्यमंत्री कई सड़कों के निर्माण का शुभारंभ भी करेंगे। इसी दिन सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम सिंह पटेल बरला में किसान सभा करेंगे। रैली के संयोजक चंदन चौहान ने बताया कि चीनी मिलों के नहीं चलने और बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसान इस रैली में जुटेंगे। कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है और 28 अक्तूबर को रैली का आयोजन कर रही है। चरथावल में होने वाली रैली में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाग ले रहे हैं।