{"_id":"5ba29b76867a557e824cfcd4","slug":"151537383286-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं स्वच्छता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं स्वच्छता अभियान चलाया
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया
मीरापुर। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भैरव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के बाद जिला सदस्यता प्रमुख शिवराज त्यागी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी वैद्य प्रदुमन शर्मा ने की। त्यागी ने मीरापुर मंडल में सचिन ठाकुर को सदस्यता प्रमुख तथा सतीश छाबड़ा को सदस्यता संयोजक नियुक्त किया। बैठक में सदस्य बनाने के लिए जारी टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रामकुमार सैनी, भूपेंद्र चौहान, अमित कौशिक, श्रीपाल, प्रहलाद, ब्रजपाल, मोहन सैनी, ब्रिजेश सैनी, वरूण कपासिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एफडीआई के विरोध में भारत बंद का आह्वान
मीरापुर। पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने एफडीआई के विरोध में 28 सितंबर को कारोबार बंद रखने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों को बताया कि सरकार ने रिटेल कारोबार में एफडीआई की मंजूरी देकर व्यापारियों के साथ धोखा किया है। एफडीआई के कारण देश का व्यापार विदेशों के हाथों में पहुंच जाएगा। यह कानून देशवासियों के लिए खतरनाक होगा। उन्होंने व्यापारियों से एफडीआई लागू करने के विरोध में 28 सितंबर को भारत बंद में सहयोग करने की अपील की तथा 30 सितंबर को मोदीनगर में होने वाले प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में आधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कस्बे के व्यापारी भूषणलाल अग्रवाल को मीरापुर इकाई का सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल माहेश्वरी, रामकिशन ग्रोवर, जवाहरलाल, वेदपाल वर्मा, गय्यूर अली, सुधीर कुमार, आटू, अरविंद, दर्शनलाल, दर्शनलाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।