फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एससी एक्ट पर बसपाई प्रतिक्रिया न दे: कुशवाह

एससी एक्ट पर बसपाई प्रतिक्रिया न दे: कुशवाह

Fri, 14 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एससी एक्ट पर बसपाई प्रतिक्रिया न दे: कुशवाह
एससी-एक्ट पर बसपाई प्रतिक्रिया न दें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामआसरे कुशवाह ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता भाजपा की राजनीति का हिस्सा न बने। एससी-एसटी एक्ट को लेकर कोई प्रतिक्रिया न दें। लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट जाएं। हमें सभी सीटों पर अपनी तैयारी रखनी है, गठबंधन पर बहन जी अंतिम निर्णय लेगी।

वहलना चौक के निकट एक बैंक्वट हॉल में पार्टी की समीक्षा बैठक में बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाह ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। यूपी में लोकसभा चुनाव में बसपा को नंबर एक की पार्टी बनाना है। संगठन में किसी तरह की कमजोरी नहीं रहनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से उनके संगठन के बारे में पूरी जानकारी ली। पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हमें सभी सीटों पर बराबर तैयारी करनी है। भाजपा की चाल में नहीं उलझना है। एससी एसटी विधेयक को लेकर संत समाज को खिलाफत में उतार दिया गया। हमें अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं करनी है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है। समीक्षा बैठक में पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद कादिर राना, रविंद्र गौतम, कमल गौतम, नरेश गौतम, जनेश्वर, बबलू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed