{"_id":"5b99620a867a557ec7517c18","slug":"151536778762-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से निजात को होगा नाले का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से निजात को होगा नाले का चौड़ीकरण
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाले का चौड़ीकरण
मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड व रामलीला टिल्ला क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाले भारी जलभराव को लेकर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, एडीएम अमित सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाले का चौड़ीकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि मिमलाना रोड से काली नदी तक जाने वाले नाले के चौड़ीकरण के लिए विधानसभा में नियम-301 के तहत सवाल उठाया था। इसे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वीकार करते हुए डीएम को जल निकासी की योजना तैयार करने को कहा था। विधायक ने मौके पर मौजूद एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को जल्द से जल्द नाले के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जलभराव से निजात मिल सके। मंडल अध्यक्ष सुनील दर्शन, राधे वर्मा, श्रवण मोघा, कुलदीप खटीक, सभासद मनोज वर्मा व राजीव शर्मा मौजूद रहे।