फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगोह के पहलवान जग्गा ने पहली कुश्ती में बाजी मारी

गंगोह के पहलवान जग्गा ने पहली कुश्ती में बाजी मारी

Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गंगोह के पहलवान जग्गा ने पहली कुश्ती में बाजी मारी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के क्रीड़ा स्थल में तीन दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मोरना अनिल राठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले के अवसर पर प्रतिवर्ष विशाल दंगल का आयोजन मोरना में किया जाता है। जिसमें प्रथम दिन वसीत बसेड़ा, विकास चौहान कैड़ी, सौरभ पचेंड़ा, रितिक ढ़ांसरी, आकाश भुवापुर, रितिक पचेंड़ा, सलमान बेहड़ा, सुमित मुकंदपुर, अशुल राणा भुम्मा, कार्तिक टिकौला व उत्तराखंड के लिब्बरहेड़ी अखाड़े से जोन, रुप, कृष, प्रियांश, शोकिंद्र, वाहिद आदि, दिव्यांस नारसन, सुमित मुकंदपुर, रोहित भोकरहेड़ी, अर्पित पचेंड़ा, गिरीश मुकंदपुर, शंकर भुम्मा, निशांत कुटबी आदि पहलवान अपने दांव पेंच दिखाकर ग्रामीणों के दिल जीत रहे हैं। शुभारंभ की कुश्ती गंगोह के जग्गा पहलवान ने बड़ौत के अनुज को हराकर 5100 रुपये का नकद इनाम जीता। वहीं दूरदराज से नामचीन पहलवान दंगल में भाग ले रहे हैं। दंगल के आयोजन में प्रधान शहजाद, अनुज चौधरी, प्रवीण, नितिन, अतुल, सचिन, शुभम, विकास राठी, रुबल, विनित, जवाहर, जय आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कुश्ती के दौरान टीनू, गय्यूर, धर्मेंद्र मांढ़ी, राजवीर कलीफा आदि निर्णायक के रुप में भूमिका निभा रहे हैं। संजय पहलवान सहारनपुर ने कमेंट्री की। मौके पर अर्जुन पहलवान, चौधरी वेदवीर सिंह, रुपक चौधरी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed