{"_id":"5b3a6f354f1c1b69578b45fc","slug":"151530556213-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाला, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाला, ज्ञापन सौंपा
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंडल मार्च निकाला, ज्ञापन सौंपा
जानसठ। नगर पंचायत के सभासदों तथा सामाजिक संगठनों ने मंदसौर में हुई अमानवीय घटना पर विरोध प्रकट करते हुए नगर में कैंडल मार्च निकाला। शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाई तथा एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा।
नगर पंचायत के सभासदों, सामाजिक संगठनों व सर्व समाज के लोगों ने मिलकर कस्बे के मुख्यमार्गों से होते हुए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक मार्ग पर मोमबत्तियां लगाकर समाप्त हुआ। एसडीएम की गैरमौजूदगी में ज्ञापन नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा को देते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गई। कुछ दिन पूर्व मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया था। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से सभासद अनुज सैनी, अश्वनी चौधरी, निशांत कांबोज, सुनील कश्यप, पुष्पराज पंवार, विभा सिंह, प्रदीप राणा, सभासद अनुज सैनी, सभासद बाबर अंसारी, आबिद, अमरजीत सैनी, विवेक उपाध्याय, विकास गुप्ता, प्रवीन तंवर, आमिर खान, रियासत अली, जमशेद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।