{"_id":"5b27ffcd4f1c1baf6e8b8c7d","slug":"151529348045-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया । हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिखेड़ा के गांव निराना का जानआलम अपने साथियों मुशर्रफ और अब्बास के साथ बाइक से शामली रोड पर जा रहा था। बुढ़ाना मोड़ पर ट्रक ने चपेट में लेकर कुचल दिया। जानआलम की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक के रिश्तेदार साले राशिद निवासी सिखेड़ा ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
युवकों पर धारदार हथियारों से हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के एटूजेड कालोनी निवासी चेतन कुमार और दीपक किसी कार्य से जा रहे थे। एटूजेड चौराहे पर उसकी तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तीनों ने दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। दीपक कुमार ने ऊन पिंडौरा निवासी राहुल चौधरी, भरतिया कालोनी के विवेक चौधरी, अनुराग चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।