फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला चिकित्सालय में नर्स बीना का स्वागत

महिला चिकित्सालय में नर्स बीना का स्वागत

Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय में नर्स बीना का स्वागत
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नर्सेस करियर का प्रतिष्ठित सम्मान फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार हासिल कर लौटीं जिला महिला चिकित्सालय की नर्स बीना वर्मा का महिला सीएमएस डॉ अमिता गर्ग के नेतृत्व में स्वागत किया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने बताया कि 12 मई को पूरे विश्व में सिस्टर फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिवस अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हर साल राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतवर्ष में सेवा के प्रति समर्पित रहने वाली चुनिंदा नर्स को राष्ट्रपति द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत सिस्टर बीना वर्मा इस पुरस्कार के लिए चयनित हुई थीं। उनको पुरस्कार मिलना महिला चिकित्सालय के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय की सभी चिकित्सक और अन्य सहयोगी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed