फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र:डीएम

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र:डीएम

Wed, 25 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं पात्र:डीएम
महिला प्रधानों को आगे आना होगा
विज्ञापन

पुरकाजी। ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम खेड़की के पंचायतघर में खुली बैठक में डीएम ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की अपील की। बैठक में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे भाषण को ग्रामीणों को सुनाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि असली ताकत पात्र लोगों के हाथ में होनी चाहिए, हमने देखा है कि गांव में प्रधान महिलाएं होती हैं, मगर उनका काम उनका पति और पुत्र करते हैं। हमें पतियों का वर्चस्व खत्म कर महिला प्रधानों को आगे लाना है

डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि अगर आप लोगों को स्वस्थ और निरोग रहना है तो आपको साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। गंदगी से आपके घरों में बीमारियां फैलेंगी, जिससे आपके स्वास्थ्य सहित पैसे का भी नुकसान होगा। उन्होंने पंचायत घर के बाहर फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान से गंदगी को तुरंत हटवाकर वहां पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं सेवा समूह बनाकर सरकारी योजनाओं में बनने वाली स्कूली ड्रेस व जूते और अन्य सामान बनाकर पैसा कमाने की बात कही। उन्होंने कहा कि असली ताकत पात्र लोगों के हाथ में होनी चाहिए, हमने देखा है कि गांव में प्रधान महिलाएं होती हैं, मगर उनका काम उनका पति और पुत्र करते हैं। हमें पतियों का वर्चस्व खत्म कर महिला प्रधानों को आगे लाना है। उन्होंने सरकार द्वारा दिए जा रहे उज्ज्वला गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन आदि योजनाओं का लाभ उठाने का पात्रों से आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीण मेषपाल, जसविंद्र सिंह, रामवती आदि ने विधवा पेंशन, कृषि कार्ड माफ नहीं होने, बाढ़ के पानी, शादी के लिए अनुदान दिलाने आदि अपनी समस्याऐं बताकर डीएम से उनका निस्तारण करने की मांग की। खुली बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी, ग्राम हरिनगर के प्रधान नेपाल सिंह, ग्राम प्रधान वीरमति, संजू कुमार, रवि गौतम, डॉ अनिल कुमार, आनंद कुमार, मुकेश कुमार आदि ग्रामीण मोजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed