फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं- विधायक

जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं- विधायक

Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं- विधायक
जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं : विधायक
विज्ञापन

शाहपुर। भाजपा विधायक उमेश मलिक ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार अपने एक वर्ष के शासनकाल में सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कस्बे के वाल्मीकि मंदिर परिसर में आयोजित बूथ स्तर की बैठक को एक साल नई मिशाल कार्यक्रम के अंतर्गत संबोधित करते हुए विधायक उमेश मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश व प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को साथ लेकर देश व प्रदेश में कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में सभी अधिकारी जनता की समस्या सुनकर उनका हल कर रहे है। सरकारी महकमों से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। इस दौरान विधायक ने लोगों से जनसमस्या सुनकर उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता जयबीर सैनी तथा संचालन मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने किया। बैठक में सभासद मनोज सैनी, प्रवीण कुमार, संजय सोदाई, ऋषभ गोयल, जितेंद्र धवन, कुलदीप मेहरा, अमित पाल, देवराज चौधरी, पंकज शर्मा, अवनीश सिंघल, सुनील लक्खा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed