{"_id":"5ab54e5e4f1c1b92778b708b","slug":"151521831518-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फी और मिल्क केक-दूध-दही के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फी और मिल्क केक-दूध-दही के नमूने भरे
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जिले में अलग-अलग टीम कई स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की है। टीम ने रामराज में बर्फी-मिल्क केक का नमूना एकत्र किया। जबकि शहर में दूध-दही की जांच कर सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। खतौली क्षेत्र से बेसन का नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार की टीम ने रामराज थाने के निकट बर्फी और मिल्क केक सप्लाई करने वाले असगर पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गांव गबसोना, थाना-फलावदा (मेरठ) की गाड़ी को पुलिस के सहयोग से पकड़ कर जांच की। असगर उक्त सामग्री को मेरठ से सप्लाई करता है। टीम ने मिल्क केक और बर्फी में मिलावट का संदेह होने पर एक-एक नमूना संग्रहित किया। खाद्य सुरक्षा मोहित कुमार ने खतौली की राजाराम मंडी स्थित सुरेशचंद पुत्र संजीव कुमार की फर्म का निरीक्षण किया। फर्म से बेसन का एक नमूना लिया गया है। शहर की कच्ची सड़क स्थित राजशीला डेयरी पर विभाग के राजीव कुमार, राकेश कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल पर छापेमारी कर जांच की। टीम ने मौके पर दूध एवं दही के नमूने भरे हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान डीओ विनीत कुमार ने बताया कि नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।