{"_id":"5aa02a544f1c1b462c8bbc12","slug":"151520446036-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, चालक घायल
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली।
काली नदी पुल के पास बिजनौर से लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरकर पलट गया। लकड़ियों के नीचे दबकर चालक घायल हो गया। पुलिस ने बमुश्किल चालक को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक चालक सलीम पुत्र दीनू निवासी बिजनौर ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ियां भरकर बुधवार को बिजनौर से शामली जा रहा था। बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे जब वह रतनपुरी क्षेत्र में काली नदी पुल के पास पहुंचा, तो ट्रैक्टर का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। नतीजतन ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई। इस दौरान चालक सलीम ने ट्रैक्टर से कूदने का प्रयास भी किया, लेकिन वह लकड़ियों के नीचे दब गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाली गश्ती पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल चालक को लकड़ियों के नीचे से बाहर निकाला। उसके पैरों में काफी चोट आई हैं। पुलिस ने घायल चालक को रतनपुरी में ही निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद अस्पताल भेजा। चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।