{"_id":"5a96f2924f1c1ba32a8ba09a","slug":"151519841938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर में विजेताओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर में विजेताओं का सम्मान
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना की दोनों इकाईयों के सात दिवसीय शिविर के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
शिविर के सातवें दिन प्रार्थना और प्रतिज्ञा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों के साथ प्रेरणाप्रद नाटिकाओं का मंचन किया गया। इस अवसर पर शिविर के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम रहे आकाश और नवदीप को सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में आयुषी धीमान, रंगोली में साक्षी गोयल, शालूराय, प्रतिज्ञा, रितिका, अपर्णा पाल पुरस्कृत हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में आंचल को पहला स्थान मिला। मुकुल दुआ ने गीत सुनाए और सोमनाथ भाटिया ने सभी को हंसाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और एसडीएम कुमार धर्मेंद्र रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता, डॉ सुनीता शर्मा, कमलेश वर्मा, डॉ सुरेंद्र पाल, गौरव कुमार ने विचार रखे। इस मौके पर सुधीर, मिंटू, आशीष शर्मा, सादिक अहमद राणा, मुताहिर राव, श्रुति वर्मा, मरियम, आदित्य शर्मा, सन्नी पंवार, दिपाली, विधि, राहुल चौबे आदि रहे।