{"_id":"5a91ae9a4f1c1b4f588ba91f","slug":"151519496858-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अफसर ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस अफसर ने किया निरीक्षण
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। आईएएस अफसर गजल भारद्वाज ने शुक्रताल पहुंचकर नमामि गंगे योजना के तहत पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और शुकदेव आश्रम की बोर्ड की बैठक में भाग लिया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस गजल भारद्वाज शनिवार को शुक्रताल गंगाघाट पर पहुंचीं। उन्होंने गंगा घाट पर चल रहे निर्माण कार्य, घाटों की स्वच्छता, गंगा के जलस्तर सहित शुक्रताल में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी मोरना ब्रह्मपाल सिंह से शुक्रताल में कराए जा रहे विकास कार्यों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। पर्यावरण, पौधरोपण के बारे में भी जानकारी की। गजल भारद्वाज ने शुकदेव आश्रम ट्रस्ट बोर्ड की बैठक में भाग लिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, लेखपाल श्यामलाल, ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, पंडित विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।