फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चलती बाइक का इंजन टूटा, एजेंसी पर हंगामा

चलती बाइक का इंजन टूटा, एजेंसी पर हंगामा

Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चलती बाइक का इंजन  टूटा, एजेंसी पर हंगामा
चलती बाइक का इंजन टूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सड़क पर चलती बाइक का इंजन टूट गया। झटके के साथ इंजन का पार्ट्स बाइक से अलग होकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार लोग बाल-बाल बच गए। नई बाइक में कमी निकलने पर पीड़ितों ने एजेंसी पर हंगामा किया। एजेंसी द्वारा बाइक को रिपेयर करके देने पर पीड़ित से नोकझोंक हुई। पीड़ित दूसरी नई बाइक लेेने की जिद पर अड़ गए। इस पर एजेंसी पर दिनभर अफरातफरी का आलम रहा।

जनपद के गांव जसोई निवासी हसीन अहमद ने रुड़की रोड स्थित एक एजेंसी से तीन दिन पहले बाइक खरीदी थी। दो दिन तक बाइक चली, लेकिन तीसरे उसकी खामी सामने आई। बृहस्पतिवार को हसीन अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर कैराना जा रहा था। हसीन बाइक लेकर शामली रोड पर पहुंचा, तभी उसको झटका लगा। बाइक के इंजन का पार्ट्स टूटकर सड़क पर दूर जा गिरा। झटका लगने से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। हादसे में बाइक पर सवार उसके परिजन बाल-बाल बचे। हादसे में बाइक में मौजूद ऑयल छलक कर उसके पैरों पर आ गया। इससे उसका पैर और जूता जल गए। नई बाइक में कमी मिलने पर पीड़ित हसीन एजेंसी पर पहुंचा। हसीन और उसके परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के बजाए दूसरी नई बाइक देने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस पर एजेंसी मैनेजर ने बाइक बदलने से मना कर दिया। बाइक रिपेयर कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। पीड़ित हसीन अहमद ने मामले को लेकर उपभोक्ता फोरम में शिकायत की है। उधर, एजेंसी के सेल्स मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि बाइक में फाल्ट निकला है, जिसे कंपनी वारंटी के तहत नया पार्ट्र्स लगाकर दे रही है। मौजूदा बाइक का ऑनलाइन बीमा होने के साथ कागजों में चढ़ गई है। ऐसे में इसके बदले में दूसरी बाइक नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed