फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रदूषण से संकटग्रस्त हालात में पहुंची कृषि

प्रदूषण से संकटग्रस्त हालात में पहुंची कृषि

Wed, 10 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण से संकटग्रस्त  हालात में पहुंची कृषि
शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में समाधान सभा द्वारा धारणा धारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विश्व परिवार की स्थापना के लिए समाज एकता, समाज जागृति एवं समाज निर्माण के समाधान पर सेमिनार आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि कृषि को संकटग्रस्त हालात में धकेलकर प्रदूषण को और तेज करने वाले औद्योगिक गलियारों का रास्ता साफ कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में चार दिवसीय आयोजित समाधान सभा द्वारा धारणा धारण सेमिनार को संबोधित करते हुए पंजाब से आए सुखदेव सिंह भूपाल ने बताया कि वर्तमान समय में कारपोरेट विश्व औद्योगिक सभ्यता ने समस्त जीवन एवं मानव के सामने शुद्ध हवा, शुद्ध जल एवं शुद्ध भोजन का संकट खड़ा कर दिया। कृषि को संकटग्रस्त स्थिति में धकेलकर प्रदूषण को और तेज करने वाले औद्योगिक गलियारों का रास्ता साफ कर दिया है। राजस्थान से आए सज्जन कुमार ने कहा कि वर्तमान विश्व घोर अमानवीय करण के दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां परमाणु हथियार चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व शांति ही मानव जाति की सुरक्षा की गारंटी कर सकती है। जम्मू कश्मीर से आए रुपचंद मखनोत्रा ने मानव जाति के सभी मतभेदों को दूरकर विश्व के समस्त नागरिकों की मजबूत एकता कायम करते हुए प्रकृति से एकता का आह्वान किया। दीदार सिंह ने भारत-पाकिस्तान को परमाणु हथियार नष्ट करने और जम्मू-कश्मीर समस्या को बातचीत से हल करने का सुझाव पेश किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्ना राम डांगी ने भारत और विश्व की अर्थव्यवस्था, राजनीति, संस्कृति को न्याय पूर्ण एवं प्रकृति समर्थक बनाने पर जोर देते हुए समस्याओं का समाधान पेश किया। कार्यक्रम संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि यह शिविर केवल शुरुआत है, जिसे जून माह में 11 जून से 17 जून तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया तब तक चलेगी जब तक विश्व समस्याओं का समाधान खोज नहीं लिया जाता। सेमिनार को कौशल कुमार, रोशन लाल अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य भूपति आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed